राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाहजहांपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाहजहांपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन | New India Times

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जनता की सहभागिता से “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) का आयोजन किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित इस दौड़ का नेतृत्व एसपी राजेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी, सीओ सदर, सीओ ट्रैफिक, समस्त अधिकारीगण, पुलिस बल, महिला प्रशिक्षु आरक्षकाएं, पुलिस लाइन परिवार के सदस्य तथा मीडिया प्रतिनिधिगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ की शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन से हुई और वहीं आकर इसका समापन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version