नेपानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता — नागरिक साख सहकारी समिति गबन प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर पुलिस को नागरिक साख सहकारी समिति मर्यादित नेपानगर के ₹8.85 करोड़ गबन प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा ₹3000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी विजय प्रकाश शर्मा पिता स्व. बाबूलाल शर्मा (59 वर्ष), निवासी टीचर कॉलोनी नेपानगर को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 29 दिसंबर 2022 को फरियादी पांडुरंग पिता माणिकराव सोनवने (59 वर्ष), निवासी गुलाबगंज लालबाग, बुरहानपुर, सहकारी निरीक्षक, कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता जिला बुरहानपुर की शिकायत पर, नागरिक साख सहकारी समिति मर्यादित नेपानगर में वित्तीय अनियमितताओं का मामला दर्ज किया गया था।

जाँच में पाया गया कि वर्ष 2017-18 से 2021-22 के दौरान समिति में भारी वित्तीय अनियमितताएं हुईं। आरोपीगण ने आपस में मिलीभगत कर कुल ₹8,85,83,329.65 (अक्षरी आठ करोड़ पचासी लाख तिरासी हजार तीन सौ उन्नतीस रुपये पैंसठ पैसे) का गबन किया।

इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि एक आरोपी शैलेश मांडले (तत्कालीन प्रबंधक) अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। एक अन्य आरोपी सुभाष पिता लायक सिंह यादव (प्रबंधक) की वर्ष 2023 में मृत्यु हो चुकी है।

पुलिस की सराहनीय भूमिका:
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, उनि कलीराम मौर्य, उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, तथा आरक्षक 346 गजेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही। प्रकरण वर्तमान में धारा 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत विवेचना में है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version