तामिया अस्पताल में लापरवाही: आधे से एक घंटे तक तड़पता रहा होमगार्ड, डॉक्टर नहीं पहुंचे – परिजनों का आरोप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तामिया अस्पताल में लापरवाही: आधे से एक घंटे तक तड़पता रहा होमगार्ड, डॉक्टर नहीं पहुंचे – परिजनों का आरोप | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत तामिया अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आज दोपहर करीब 3:30 बजे, ग्राम लिंगा निवासी होमगार्ड दुर्गसा उईके (पिता बीरबल उईके, उम्र 55 वर्ष) को गंभीर बीमारी की अवस्था में परिजन एंबुलेंस से लेकर तामिया अस्पताल पहुंचे।

तामिया अस्पताल में लापरवाही: आधे से एक घंटे तक तड़पता रहा होमगार्ड, डॉक्टर नहीं पहुंचे – परिजनों का आरोप | New India Times

परिजनों का आरोप है कि मरीज को लाने के बाद लगभग एक घंटे तक कोई डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं था। इस दौरान केवल एक नर्स ने ही मरीज की जान बचाने की कोशिश करते हुए बीपी चेक किया और ऑक्सीजन लगाया।
परिजनों ने बताया कि वे अस्पताल के वार्ड में डॉक्टरों को ढूंढते रहे, लेकिन करीब एक घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं मिला।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तामिया के दौरे पर आए थे। उस समय ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि “अस्पताल में डॉक्टर होने के बावजूद मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा।” स्वास्थ्य मंत्री ने बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) जितेंद्र उईके को फटकार लगाते हुए अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीएमओ अपनी मनमानी से सरकारी अस्पताल चला रहे हैं, जिसके कारण डॉक्टरों की अनुपस्थिति में कई मरीजों की जान जा चुकी है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि बीएमओ द्वारा अस्पताल परिसर में बने महिला और पुरुष शौचालयों पर ताला लगवा दिया गया है, जिससे मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article