हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;
हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया के समीप से निकली शारदा सहायक नहर से दो बन्द बोरियों में अलग-अलग जगहों से दो बच्चियों की लाशें मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार एक बच्ची की लाश बोरी में बन्द उमरिया गांव के पास नहर पुल के पास मिली व दूसरी बन्द बोरी में लाश लगभग आधा किमी दूर नहर के किनारे मिली है, दोनों बच्चियों की उम्र लगभग 10 वर्ष से 12 वर्ष के करीब है। बच्चियों की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पायी है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में नहर से दोनों बच्चियों की लाशें निकाल कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
