संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों व लूटेरों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 30.10.2025 को थाना महाराजपुरा पुलिस को तकनीकी सहायता एवं जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 28.10.2025 को थाना गोला का मन्दिर में ज्वैलर्स के साथ लूट का प्रयास एवं थाना महाराजपुरा क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश घटना में प्रयुक्त ग्रे कलर की अल्टो कार लिए लक्ष्मनगढ़ पुलिस के पास देखे गये हैं।

उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना महाराजपुरा एवं अन्य थानों की पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त बदमाशों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान लक्ष्मनगढ़ पुलिस के पास पहुंची तो पुल के नीचे एक ग्रे कलर की अल्टो कार खड़ी दिखी, जिसकी घेराबंदी कर तलाशी ली गई तो उसमें दो लड़के बैठे दिखे।
पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम भानु गुर्जर पुत्र भारत सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम टिकरी थाना रिठौराकला जिला मुरैना तथा सोनू गुर्जर पुत्र रामजीलाल गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम टिकरी थाना रिठौराकला जिला मुरैना बताये। दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास एक 32 बोर की पिस्टल व एक जिंदा राउण्ड मिला। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से पिस्टल व घटना में प्रयुक्त अल्टो कार को जप्त किया गया।
थाना महाराजपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई तो उनके द्वारा दिनांक 28.10.2025 को थाना गोला का मन्दिर क्षेत्र में पटरी रोड पर स्थित ज्वैलरी की दुकान पर पिस्टल अड़ाकर लूट का असफल प्रयास करना बताया तथा दोनों के द्वारा उसी दिन, रात में दोनों ने द्वारा लक्ष्मीबाई कम्पलेक्स कुशवाह मार्केट महाराजपुरा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करना बताया।
पुलिस द्वारा चोरी के माल के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा टेकरी के जंगल में छिपा कर रखा होना बताया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों आरोपियों की निशादेही पर टेकरी के जंगल से चोरी गया शत प्रतिशत माल बरामद किया गया और चोरी की घटना में प्रयुक्त एक हीरो होण्डा डीलक्स मोटर साइकिल को भी जप्त किया गया।
थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों शातिर बदमाशों को थाना महाराजपुरा के अप0क्र0 541/25 धारा 331(4),305 बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर उनसे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी व लूट की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी प्रवीण सोनी निवासी शताब्दीपुरम थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर ने अपने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसकी सोने-चांदी की दुकान हरिगोविन्द ज्वैलर्स के नाम से लक्ष्मीबाई कम्पलेक्स कुशवाह मार्केट महाराजपुरा ग्वालियर में है।
दिनांक 28.10.25 को वह अपनी दुकान को रात में बन्द करके घर चला गया था और दिनांक 29.10.25 को सुबह मुझे पता चला कि मेरी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं एवं दुकान का शटर खुला हुआ है, फिर मैं अपनी दुकान पर पहुंचा और अन्दर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था मेरी दुकान में रखा चांदी का सामान कुल बजन 04 किलो लगभग एवं सोने का सामान बजन लगभग 10 ग्राम कीमती लगभग 07 लाख रुपये का दिनांक 28/29.10.25 की दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 541/25 धारा 331(4),305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त दोनों आरोपियों द्वारा दिनांक 28.10.2025 को फरियादी देवेन्द्र शर्मा की पटरी रोड पर स्थित ज्वैलरी की दुकान पर ग्रे कलर की अल्टो कार से आकर दुकानदार पर पिस्टल तानकर लूट करने का प्रयास किया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना गोला का मन्दिर में अप0क्र0 365/25 धारा 309(5),312 बीएनएस एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूकाः- लूट के प्रयास की घटना में प्रयुक्त एक ग्रे कलर की अल्टो कार एवं एक 32 बोर की पिस्टल मय एक जिंदा राउंड, चोरी की घटना में प्रयुक्त एक हीरो होंडा डीलक्स मोटर साइकिल तथा चोरी गया सोने-चांदी का सामान कीमती लगभग 07 लाख रुपये कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 14 लाख रुपये का जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगणः- भानु गुर्जर पुत्र भारत सिंह उम्र 20 साल एवं सोनू गुर्जर पुत्र रामजीलाल गुर्जर उम्र 21 साल निवासीगण ग्राम टिकरी थाना रिठौरा कलां जिला मुरैना।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उप निरी. राजीव सोलंकी, उप निरी. श्याम सुंदर कुशवाहा, सउनि मनोज शर्मा, प्र.आर. मनीष चौहान, विमल तोमर, आर. रुस्तम सिंह, देवेंद्र गुर्जर, आनंद यादव, ध्रुव गुर्जर, अनिल गुर्जर, शिवराज लोधी, भानु सिकरवार, राजकुमार, रामसेवक मावई, चालक हरे मुरारी शर्मा गोला का मन्दिर टीम- थाना प्रभारी थाना गोला का मंदिर निरीक्षक हरेंद्र शर्मा, उप निरी. अनुराग तोमर, आर. धर्मेंद्र, आर. कुलदीप, आर. राहुल शर्मा साइबर सेल से उप निरी. रजनी रघुवंशी, आर. सोनू प्रजापति अन्य टीम- थाना प्रभारी करहिया उप निरी. देवेन्द्र लोधी, आर. आकाश तोमर, प्र.आर. रामबरन लोधी थाना झांसी रोड, आर. अनुज जाट थाना कंपू की सराहनीय भूमिका रही है।
