राधा रानी संकीर्तन से गूंज उठा उड़वलिया गांव, भक्ति में डूबे श्रद्धालु | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

राधा रानी संकीर्तन से गूंज उठा उड़वलिया गांव, भक्ति में डूबे श्रद्धालु | New India Times

ग्राम पंचायत उड़वलिया में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में राधा रानी संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह संकीर्तन कार्यक्रम ग्राम के श्रद्धालु श्री पंकज मिश्रा जी के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

सुबह से ही गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। गांव की गलियों में “राधे-राधे” और “श्याम नाम की गूंज” से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। संकीर्तन मंडली भोला तिवारी द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्ति रस में सराबोर सभी श्रद्धालु देर रात तक भजनों में डूबे रहे।

इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने समाज में एकता, सद्भाव और भक्ति भावना को बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की सफलता पर ग्रामीणों ने आयोजक श्री पंकज मिश्रा जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, विंदेश्वरी पांडेय, राजकुमार प्रजापति, अरविंद शुक्ला, लवकुश गौंड, श्याम सुंदर मौर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version