शोहरतगढ़ विधानसभा में SIR PDA प्रहरी अभियान की हुई शुरुआत — समाजवादी पार्टी ने लिया हर बूथ पर प्रहरी नियुक्त करने का संकल्प | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

शोहरतगढ़ विधानसभा में SIR PDA प्रहरी अभियान की हुई शुरुआत — समाजवादी पार्टी ने लिया हर बूथ पर प्रहरी नियुक्त करने का संकल्प | New India Times

समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ के नेतृत्व में शोहरतगढ़ विधानसभा के सेखुईया चौराहे पर SIR PDA प्रहरी अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत शोहरतगढ़ विधानसभा के सभी बूथों पर SIR PDA प्रहरी नियुक्त करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री लाल जी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वोटर लिस्ट से किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से न कटने पाए।

शोहरतगढ़ विधानसभा में SIR PDA प्रहरी अभियान की हुई शुरुआत — समाजवादी पार्टी ने लिया हर बूथ पर प्रहरी नियुक्त करने का संकल्प | New India Times

श्री मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही खेत-खलिहान में खुशहाली लौटेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि शोहरतगढ़ विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर जागरूकता अभियान चलाकर वोटर लिस्ट की सतर्कता से जांच करें।

श्री मिश्रा ने कहा कि चुनाव से पहले PDA समाज के मतदाताओं के नाम अक्सर वोटर लिस्ट से गायब कर दिए जाते हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लगभग 6 लाख वोटों के अंतर से समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन पाई थी। इस बार यह गलती सुधारनी है, वोट बढ़ाना है और वोट चोरी से रोकना है।

कार्यक्रम में सर्वश्री मुरलीधर मिश्रा (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ अखिलेश मौर्य, सुरेन्द्र यादव (प्रधान), टिकोरी यादव, अजय चौरसिया (राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा), उमेश यादव (राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड), मंजूर खान, श्यामलाल प्रधान, महिबुल्ला, शिवरतन निषाद, मदन निषाद, रामू निषाद, राजेन्द्र निषाद, दुर्गेश निषाद, धर्मेन्द्र निषाद, रामफेर भारती, कमलेश, रामरतन, प्रकाश चौरसिया, जनार्दन चौहान, कपिल चौधरी, हारून खान, हनुमानजी प्रधान, सुभाष चौरसिया, श्यामलाल राजभर, कमलेश राजभर, जगदेव राजभर, मुबारक सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version