मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना दमुआ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदर इंडिया पहाड़ी के पास एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही एसडीओपी सुनील वरकड़े और थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एसडीओपी ने बताया कि मृतक की पहचान हंसलाल पिता गुलाब पंद्रे (उम्र 30 वर्ष), निवासी चिमनी नंदोरा के रूप में हुई है।
युवक की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
