नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा ने सुनी जनसमस्याएं, एक शिकायत का किया मौके पर निस्तारण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा ने सुनी जनसमस्याएं, एक शिकायत का किया मौके पर निस्तारण | New India Times

प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में नगर निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई दिवस के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनीं।

मौके पर चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का निस्तारण तत्काल किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई दिवस पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक (जल) विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता (सिविल) दीपक गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version