ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:
बंगाल की खाड़ी में बने “मोंथा” चक्रवात तूफान के दक्षिण भारत के तटीय इलाकों से टकराने के बाद इसका असर विदर्भ के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग, नागपुर की ओर से विदर्भ के कई इलाकों में 28 और 29 अक्टूबर को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इस तूफान के कारण दक्षिण भारत के कई राज्य भारी बारिश की चपेट में हैं। बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसलों को हुए नुकसान से किसान एक ओर सरकार से कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने किसानों की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म कर दी हैं।
