संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
कलेक्टर राहुल जैन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि जिले कि किसी व्यक्ति का तीन माह पुराना अविवादित नामांतरण व बंटवारा प्रकरण लंबित हो तो उसकी जानकारी जिला कार्यालय में दें। यदि कोई व्यक्ति तीन माह पुराने अविवादित नामांतरण व बंटवारे के लंबित प्रकरण की जानकारी देने आता है तो उसे एक लाख रूपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार की राशि दोषी अधिकारी-कर्मचारी से वसूल की जायेगी। इस व्यवस्था के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त 2017 को घोषणा की गई थी।
