रतवा में हत्या से मचा हंगामा: ज़मीन के बंटवारे को लेकर भाई ने किया भाई का खून | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

रतवा में हत्या से मचा हंगामा: ज़मीन के बंटवारे को लेकर भाई ने किया भाई का खून | New India Times

रतवा ग्राम में सोमवार को जमीनी विवाद ने खून का रूप ले लिया, जब बाबू परिहार नामक व्यक्ति की हत्या उसके ही सगे भाई और भतीजों ने कर दी। यह दर्दनाक घटना पूरे गांव में सनसनी का कारण बन गई।

सूत्रों के अनुसार, बाबू परिहार और उनके भाई के बीच पिछले चार साल से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

आरोप है कि बाबू परिहार के सगे भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें बाबू परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक के परिजनों ने मौ थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि इस हत्या में करीब 8 से 11 लोग शामिल थे और सभी ने मिलकर साजिशन बाबू परिहार की हत्या की। परिवारजन और रिश्तेदार थाने के बाहर धरना देकर आरोपियों पर सामूहिक रूप से मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

मौ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने परिजनों के आरोपों को आंशिक रूप से नकारते हुए कहा कि —

“जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिन व्यक्तियों ने प्रत्यक्ष रूप से हत्या की है, उन्हीं पर एफआईआर दर्ज होगी। किसी निर्दोष को फंसाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” मृतक बाबू परिहार के शव का पोस्टमार्टम मौ चिकित्सालय में कराया गया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने शव को अस्पताल से उठाने से इनकार कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article