महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक पदमा जैन का झाबुआ आगमन, दावेदारों से की वन-टू-वन चर्चा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक पदमा जैन का झाबुआ आगमन, दावेदारों से की वन-टू-वन चर्चा | New India Times

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष नूरी खान द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही समस्त जिलों की जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इस क्रम में प्रदेश के 53 जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में झाबुआ जिले की महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक पदमा जैन का आज झाबुआ आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कार्यालय में उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने पर्यवेक्षक को महिला कांग्रेस संगठन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपना-अपना बायोडाटा पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत कर अपनी दावेदारी जताई।

दावेदारों में नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री एवं अलीराजपुर जिले की प्रभारी श्वेता गंगा मोहनिया, जनपद उपाध्यक्ष सुनीता अलावा, पार्षद मालू डोडियार, ग्लेंसी डोडियार, गोरी कटारा, आशा मचार, रजनी चौहान और वीणा कुंवर शामिल थीं।

इस अवसर पर जिला प्रभारी पर्यवेक्षक पदमा जैन ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस हर जिले, ब्लॉक, पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

हमें कांग्रेस पार्टी के उद्देश्यों और नीतियों से महिलाओं को जागरूक कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। जिले में शीघ्र ही कार्यकारिणी गठित की जाएगी, जिसमें सभी को निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम में श्वेता गंगा मोहनिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी को कैसे सशक्त करें और बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी कैसे सुनिश्चित करें, इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

आयोजित कार्यक्रम में सायरा बानो, शीला मकवाना, रेखा हटीला, जोता बेन, संतोष डामोर, बाबूदी मेड़ा, कल्पना वसुनिया, विजेता वर्मा, राखी मीणा और विमल परमार सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने किया और आभार प्रदर्शन सुनीता अलावा ने किया।

By nit

Exit mobile version