अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि वर्षों से मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण यहां अनेक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
बरसात के दिनों में जगह-जगह पानी भरने से सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं, जिसके चलते आए दिन वाहन पलट जाते हैं या फँस जाते हैं। अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन को बार-बार शिकायत भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
यह सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नेशनल हाईवे नंबर 19 से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए सौंख रोड, मथुरा को जोड़ती है। लोग जाम से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन सड़कों की खराब स्थिति के कारण अब इस रोड की उपयोगिता लगभग समाप्त हो गई है।
अगर इस सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, तो न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि स्थानीय निवासियों को भी बड़ा लाभ होगा।
