गौ ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गौ ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह | New India Times

सत्रहवें गोपाष्टमी महोत्सव के सप्तदिवसीय आयोजन के अंतर्गत आज गौ ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन गौशाला हॉल में किया गया। यह कार्यक्रम गोला टूरिज्म संगठन एवं श्री धर्मादा समिति, गौशाला के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य गौ-संवर्धन, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा युवाओं में गौ-जागरूकता का प्रसार करना था।

नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रमुख प्रतिभागी संस्थानों में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, न्यू आइडियल कंपटीशन क्लासेज सहित अन्य शिक्षण संस्थान शामिल रहे। विद्यार्थियों ने गौ-संस्कृति, गोपालन, पर्यावरण संतुलन एवं भारतीय परंपरा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर गोला टूरिज्म संगठन के अध्यक्ष विनायक श्रीवास्तव, सचिव मिलिंद शुक्ल, विशेष सदस्य अवनीश प्रजापति, गोला टूरिज्म क्रिएटर क्लब के संयोजक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ‘वीनू’, कमल नयन शुक्ल एवं अनिकेत अवस्थी सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें गौ-संवर्धन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

आयोजकों ने बताया कि गोपाष्टमी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि “नवीन चेतना, गौ-संवर्धन संकल्प एवं गौ के प्रति युवा ज्ञान वृद्धि” को समर्पित एक जन-जागरण अभियान है। नगर के नागरिकों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version