रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर के श्री सौधर्म बृहद तप्पोगच्छीय श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक श्रीसंघ में सोमवार को पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरिश्वरजी महाराज साहेब के पट्टधर, धर्मभूषण गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरिश्वरजी महाराज साहेब द्वारा प्रदत्त मुहूर्त के अंतर्गत वर्धमान तप की ओली का शुभारंभ किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री रजत कावड़िया ने बताया कि यह ओली आराधना 20 दिनों की होती है। इसमें विधि अनुसार एक दिन आयम्बिल, फिर एक दिन उपवास, उसके बाद दो दिन आयम्बिल, फिर उपवास, इसी प्रकार क्रम आगे बढ़ता हुआ पाँचवीं लड़ी तक सम्पादित किया जाता है।
इस वर्ष ओली आराधना का अनुपम लाभ वार्षिक आयम्बिल खाते के लाभार्थी श्रीमती बसंती देवी किशोरमल खिमावत परिवार (मुंबई) द्वारा प्राप्त किया गया है।
खिमावत परिवार द्वारा लाभ ग्रहण करने के पश्चात स्थानीय श्री राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर में आराधकों द्वारा विधिवत आयम्बिल तप की साधना नियमित रूप से जारी है।
