फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने के निर्देश : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की समय-सीमा समीक्षा बैठक | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने के निर्देश : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की समय-सीमा समीक्षा बैठक | New India Times

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल के अनुसार कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी तहसीलदारों को फॉर्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में चयनित विषयों तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का नियमित, संतोषजनक और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस माह अभियान चलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग, कलेक्टर-आयुक्त (कमिश्नर) कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुसार विभागवार प्रगति प्रतिवेदन तैयार करें और उसकी नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरसीएमएस पोर्टल पर नामांतरण, बंटवारा, धारणाधिकार एवं सीमांकन से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण किया जाए। साथ ही सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली को सक्रिय रूप से अपनाने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि विभाग शासकीय योजनाओं की सफलता की कहानियाँ (Success Stories) तैयार करें और अपने क्षेत्रों में किए गए नवाचारों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, एडीएम श्री अंकुर मेश्राम, श्री प्रकाश नायक, श्री पी.सी. शाक्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version