खादी ग्रामौद्यौग कैलेण्डर में गांधी जी की जगह मोदी का फोटो लगाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की कडी निंदा  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​खादी ग्रामौद्यौग कैलेण्डर में गांधी जी की जगह मोदी का फोटो लगाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की कडी निंदा  | New India Times
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खादी ग्रामौद्यौग कैलेण्डर में गांधीजी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने की कडी निंदा की है। उनका कहना है कि यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक कभी ग्रामौद्यौग के प्रतिवर्ष निकलने वाले कैलेण्डर पर बापू की तस्वीर नज़र आती थी लेकिन उनकी जगह पहली बार किसी अन्य नेता की तस्वीर दे दी गयी है। जिसकी तस्वीर दी गयी है उनका कभी खादी और स्वंत्रतता आंदोलन से वास्ता नहीं रहा। इस कैलेण्डर पर मोदी जी की तस्वीर के आने से विवाद के हालात पैदा हो गये हैं क्योंकि बापू के चित्र को हटाकर यह संदेश दिया जा रहा है कि मोदी जी भी गाँधी जी के समकक्ष हो गये हैं।​खादी ग्रामौद्यौग कैलेण्डर में गांधी जी की जगह मोदी का फोटो लगाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की कडी निंदा  | New India Timesगाँधी के विचार बड़े महान रहे हैं। उनके विचार से हमेशा ही भाजपा और उनके संगठन विरोधी रहे हैं। यही कारण है कि खादी भी गाँधी के विचारों से पैदा हुई है। उससे भी गाँधी जी को हटाकर मोदी का ब्रांड बनाने की तेयारी की जा रही है। उसी के तहत खादी ग्रामौद्यौग के केलेन्डर से बापू को हटाकर मोदी जी को लाया गया है। सरकार की यह करतूत अक्षम्य अपराध है। इसके लिये सरकार को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version