जिला पंचायत सदस्य गीता बेन के प्रयासों से ग्राम कल्याणपुरा मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना में शामिल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के वार्ड क्रमांक 1 से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता बेन चौहान क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सक्रिय और प्रतिबद्ध रही हैं। उनके द्वारा किए गए अथक प्रयास अब रंग लाने लगे हैं।

विगत दिनों श्रीमती चौहान ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर झाबुआ विधानसभा के ग्राम कल्याणपुरा को मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना में शामिल किए जाने का निवेदन किया था।

इस प्रस्ताव को प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री द्वारा प्राथमिकता देते हुए मंजूरी प्रदान कर दी गई। यह निर्णय क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक सौगात साबित होने जा रहा है।

भाजपा नेता रामपाल चौहान (सोनू) ने बताया कि ग्राम कल्याणपुरा के मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना में शामिल होने के उपरांत वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

इस बजट के माध्यम से गाँव में स्मार्ट मिनी विलेज, प्राकृतिक कृषि प्रोत्साहन, दूध उत्पादन को बढ़ावा, तालाब निर्माण, डेम एवं चेकडेम निर्माण, नलकूप, रिचार्ज कार्य, ई-ग्राम सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाएँ, नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य भवन, गौशाला (लगभग 20,000 क्षमता), सोलर स्ट्रीट लाइट, ग्राम पंचायत भवन, पुस्तकालय, सामुदायिक भवन, सर्वसुविधायुक्त आजीविका भवन, ग्रामीण आजीविका वर्कशेड, आंगनवाड़ी भवन, पशु चिकित्सालय, स्कूल भवनों का सुदृढ़ीकरण, यात्री प्रतीक्षालय, आंतरिक सड़कें एवं नालियों का निर्माण जैसी अनेक मूलभूत एवं विकासपरक सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।

कल्याणपुरा को मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना में शामिल किए जाने से क्षेत्रवासियों में अत्यंत हर्ष का वातावरण है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता बेन चौहान सहित समस्त ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version