बृजेश गुप्ता बने उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी बृजेश गुप्ता उर्फ डब्लू को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा की गई। इसके साथ ही ज्ञान मोदनवाल को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नितिन अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उन्हें मजबूत आवाज देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिले में व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version