बेलवा गांव में धान क्रॉप कटिंग कर उपज का आंकलन, फसल बीमा के लिए डेटा अपलोड | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बेलवा गांव में धान क्रॉप कटिंग कर उपज का आंकलन, फसल बीमा के लिए डेटा अपलोड | New India Times

स्थानीय तहसील क्षेत्र के बेलवा गांव में नायब तहसीलदार ने धान फसल का क्रॉप कटिंग कराया, ताकि फसल की औसत उपज का आंकलन किया जा सके। जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार इटवा राघवेंद्र पाण्डेय ने 25 अक्टूबर 2025 को राजस्व टीम के साथ बेलवा गांव पहुंचकर फसल का क्रॉप कटिंग कराया।

बेलवा गांव में धान क्रॉप कटिंग कर उपज का आंकलन, फसल बीमा के लिए डेटा अपलोड | New India Times

इस दौरान उनके साथ लेखपाल सौरभ तिवारी, फसल बीमा कर्मचारी एवं तहसील कोऑर्डिनेटर तबारक हुसैन और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

नायब तहसीलदार राघवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि क्रॉप कटिंग सर्वे रिपोर्ट को सीसीई पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों द्वारा फसल की क्षतिपूर्ति की मांग करने पर इस डेटा का उपयोग फसल बीमा कंपनी द्वारा किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article