अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना हबीबगंज की पुलिस ने शहर के तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे हुये माल को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
हबीबगंज थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की पहचान फराज उर्फ चूचू पिता पप्पू हसीन खान उम्र 21 वर्ष निवासी टीलाजमालपुरा, भय्यू उर्फ इम्तियाज पिता मोहम्मद इदरीस उम्र 19 वर्ष निवासी टीलाजमालपुरा और जावेद पिता लाल मियां उम्र 22 वर्ष निवासी शाहजहांनाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने हबीबगंज इलाके में तीन लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
