आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
अमरवाड़ा थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और पुत्र को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनीराम उर्फ़ मनी (60 वर्ष), पिता पंचू उइके, निवासी ग्राम राहीवाड़ा की हत्या उसकी पत्नी फूलवती उइके (55 वर्ष) और पुत्र शिवप्रसाद उइके (25 वर्ष) द्वारा की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मृतक उन पर आए दिन शक करता था और अक्सर झगड़ा तथा मारपीट करता था, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो चुके थे।
घटना वाले दिन रात लगभग 9 बजे जब फूलवती खेत से वापस घर लौटी, तो मृतक ने फिर से पत्नी और पुत्र से विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे गुस्से और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी और पुत्र ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
