एसडीएम ने गौशाला में मनाया जन्म दिन, गायों के इलाज के लिए किया दान | New India Times

पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​

एसडीएम ने गौशाला में मनाया जन्म दिन, गायों के इलाज के लिए किया दान | New India Timesमकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर भिण्ड एसडीएम संतोष तिवारी ने अपना 45 वां जन्म दिन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया। एसडीएम श्री तिवारी ने सर्वप्रथम मंशापूर्ण हनुमान जी के दर्शन किये और उसके बाद मंशापूर्ण गोकुलधाम पहुंचकर युवा समाजसेवियों के साथ अपना जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर युवाओं के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर श्री तिवारी का स्वागत किया गया और फिर केक कटवाकर उनकी लंबी उम्र की कामना और प्रार्थना की कि वह इसी प्रकार सदैव जनहित के कार्यों में बढ़चढ़रकर हिस्सा लें। यहाँ गौ सेवा के लिए आर्थिक सहायता भी धाम के संचालक को भेंट की। यहाँ सभी ने समापन अवसर पर मगोड़ा और गाजर हलवा के स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर गणेश भारद्वाज, आलोक दैपुरिया, रक्षपाल सिंह, राहुल भारद्वाज,अमित जैन, विपिन चतुर्वेदी, मनीष ऋषिस्वर, अविनाश दिवेदी, संजीव गुप्ता, मोनू सेंगर, संतोष जैन, विकाश जैन, कृष्ना पंडित, टीकाराम पंडित, राहुल जैन शक्कर वाले, सौरव बंगाली व् नीलेश रपरिया सहित बड़ी संख्या में युवा समाजसेवी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version