मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने को लेकर उन्हें प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित बालिकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्हें सेनेटरी पैड, बिस्किट और स्वच्छता किट का वितरण किया गया।
