खलनायक की भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले अभिनेता गौरव कुमार पहुंचे वृंदावन, बांके बिहारी जी के किए दर्शन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आज बॉलीवुड और पूर्वांचल सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता गौरव कुमार भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहाँ उन्होंने बांके बिहारी जी के दर्शन कर अपनी आगामी फिल्मों के लिए आशीर्वाद लिया।

मीडिया से बात करते हुए अभिनेता गौरव कुमार ने बताया कि अब तक उनकी कई फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं, जिनमें उन्होंने मुख्य रूप से खलनायक की भूमिकाएँ निभाई हैं। उनकी प्रमुख फ़िल्मों में संदेश, सूबेदार, सीतापुर, नाच बसंती नाच, दंगल मैं, आई लव यू सहित कई अन्य फ़िल्में शामिल हैं।

गौरव कुमार ने कहा, “मैं आज बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए आया हूँ ताकि आने वाले समय में और भी बेहतर भूमिकाएँ निभा सकूँ और दर्शकों का प्यार मिलता रहे। ”उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता व बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित एवं दीपक सारस्वत भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version