अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर प्रयागराज द्वारा वाराणसी के वरिष्ठ मनोचिकित्सक व समाजसेवी डॉ मनोज कुमार तिवारी को उनके द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट सेवा कार्यों हेतु अंग स्वत्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विदित हो डॉ मनोज तिवारी विगत 25 वर्षों से अधिक समय से समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु सतत रूप से प्रयासरत है, इस क्रम में उन्होंने पुस्तक लेखन के साथ-साथ विभिन्न स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं व समाचार पत्र में 79 लेखों का प्रकाशन किया है। डॉ तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरफ, एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स, दिव्यांगजनों, बंदीजनों, गरीब बच्चों व महिलाओं, विद्यार्थी वर्ग तथा अन्य लोगों के लिए सतत रूप से मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जाता है। डॉ तिवारी द्वारा परामर्श व मनोचिकित्सा के माध्यम से न केवल लाखों लोगों का तनाव प्रबंधन किया है बल्कि उन्होंने सैकड़ों लोगों को आत्महत्या करने से बचाया है। पहले भी कई संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर डॉ मनोज तिवारी ने कहा कि हम सभी का उत्तरदायित्व है कि राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध हो तभी सच्चे अर्थों में भारत विकसित राष्ट्र बन सकेगा।
इस अवसर पर श्री बादल चटर्जी पूर्व आयुक्त प्रयागराज, डॉ मालविका राव, डॉ अभिलाषा चतुर्वेदी, , श्री तलत मोहम्मद, डॉ शांति चौधरी, , डॉ सुभद्रा कुमारी, सानुवेर इदरीश, आभा यादव, फातिमा अंसारी, राजीव जायसवाल, आकृति राव, कृतिका मिश्रा सहित बडी संख्या में मीडिया कर्मी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
इस अवसर पर डॉ तिवारी को डॉ मुकेश श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, पवन कुशवाहा, अवधेश यादव, आशुतोष सिंह, प्रिंस कुमार मिश्रा, विशेष तिवारी, गौरव पांडेय, शिवम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाइयाँ दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version