अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लावाघोघरी पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रजोल रैय्यत में दो युवक मोटरसाइकिल से पिस्टल लिए घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक युवक को हाथ में पिस्टल लिए पकड़ा गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरविंद पिता मनोज आहके (उम्र 21 वर्ष), निवासी छिपानाला थाना लावाघोघरी बताया। वहीं, उसके साथ बैठे दूसरे युवक ने अपना नाम रमेश पिता लक्ष्मण धुर्वे (उम्र 29 वर्ष), निवासी छिपानाला थाना लावाघोघरी बताया।

आरोपी अरविंद की तलाशी लेने पर एक जिंदा कारतूस और 9 एमएम की पिस्टल (एक खाली खोखा सहित) बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

By nit

Exit mobile version