भाईदूज पर हटा जेल में हुई भावनात्मक मुलाकात, 115 बहनों ने बंदी भाइयों से मिलकर मनाया पर्व | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

भाईदूज पर हटा जेल में हुई भावनात्मक मुलाकात, 115 बहनों ने बंदी भाइयों से मिलकर मनाया पर्व | New India Times

दमोह जिले के हटा जेल में भाईदूज के अवसर पर बंदियों की बहनों से मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई। हटा जेलर नागेंद्र सिंह द्वारा इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रबंधन किया गया, जिससे जिले की 115 बहनें अपने बंदी भाइयों से सुरक्षित और सुखद वातावरण में मिल सकीं।

जेलर नागेंद्र सिंह बंदियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नित नए नवाचार करते रहते हैं। वे कैदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, योगाभ्यास, और सुधारात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देते हैं, ताकि रिहाई के बाद वे समाज में बेहतर आचरण के साथ जीवन बिता सकें।

इस दीपावली पर्व पर भी उन्होंने बहनों को विशेष सुविधाएं प्रदान कीं — बैठने, पानी पीने और मुलाकात के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। बहनों ने अपने भाइयों से मिलकर खुशी जताई, जेल प्रशासन का धन्यवाद किया और अपने भाइयों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

By nit

Exit mobile version