गोवर्धन पूजा 2025: बड़ौत में धूमधाम से मनाया गया महोत्सव | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बड़ौत नगर स्थित श्री दिगंबर जैन कॉलेज, पाण्डुक शिला मैदान (बी फील्ड) में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण महोत्सव 2025 बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बड़ौत के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।

कार्यक्रम के आयोजक सत्य नारायण मंदिर, मंडी कमेटी घनश्याम गंज बड़ौत के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का पटका पहनाकर, फूलमालाओं से स्वागत कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इसके उपरांत गोवर्धन पूजा, अन्नकूट प्रसाद वितरण और गोवर्धन लीला का शुभारंभ हुआ। गोबर से निर्मित 51 फुट ऊंची गोवर्धन महाराज की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

श्रीधाम वृंदावन से पधारीं ब्रज रस रसिक खुशबू राधा जी ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। पूरा कार्यक्रम यूट्यूब पर लाइव प्रसारित किया गया। अन्नकूट प्रसाद वितरण का कार्य एडवोकेट डॉ. आकाश बंसल और श्रीमती रिचा बंसल द्वारा किया गया, जबकि सेवा व्यवस्था श्री चुलकाना धाम सेवा समिति, बड़ौत की ओर से संभाली गई।

विनोद कुमार (बिजली वाले) ने नमनकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दीं। सत्य नारायण मंदिर मंडी कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार गर्ग (प्रधान जी, लुहारी वाले), महामंत्री एडवोकेट डॉ. आकाश बंसल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार महेश्वरी (मारवाड़ी), संयोजक सुनील मित्तल (भट्टे वाले) तथा व्यापार मंडल बड़ौत के अध्यक्ष मुदित जैन ने महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संरक्षकगण नगीनचंद गर्ग (प्रधान जी), प्रेमचंद कुच्छल, हरीश मोहन अग्रवाल (सर्राफ), सुभाषचंद गुप्ता (भड़ल वाले), रामअवतार गुप्ता (छपरौली वाले), युगल किशोर गर्ग (लुहारी वाले), योगेश मोहन अग्रवाल (सर्राफ), प्रमोद गुप्ता (छपरौली वाले) तथा संदीप गर्ग उर्फ टीटू प्रधान (लुहारी वाले) ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।पूरा समारोह पंडित अनिल गोविंद शास्त्री के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, भाजपा नेता नीरज शर्मा, संजय गर्ग, संजय गोयल (बेस्टो वाले), अरुण तोमर (बॉबी), हर्ष आर्य, तथा बड़ौत नगर और आसपास के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version