बैंक अधिकारी बनकर लोगों से एटीएम एवं ओटीपी की जानकारी लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो युवक गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​बैंक अधिकारी बनकर लोगों से एटीएम एवं ओटीपी की जानकारी लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो युवक गिरफ्तार | New India Timesबैंक अधिकारी बनकर लोगों से एटीएम एवं ओटीपी की जानकारी लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो युवकों को राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है।

भोपाल क्राइम ब्रांच एएसपी रश्मि मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि बीते 14/10/2017 को फरियादी गोकुल प्रसाद पिता लालाराम प्रसाद उम्र 59 वर्ष निवासी बजरिया ने थाना क्राइम ब्रांच को एक आवेदन देकर बताया कि एक अनजान का फोन आया और कहा गया कि मैं एसबीआई बैंक से बोल रहा हूँ, आप का एटीएम बंद होने वाला है। एटीएम ब्लॉक होने का झांसा देकर एटीएम और ओटीपी की जानकारी हासिल कर मेरे अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर लिये। उक्त मामले की छानबीन करते हुये रवि कुमार गुप्ता पिता रतन प्रसाद गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम झंझारपुर रेलवे स्टेशन मोहल्ला थाना मघेपुर जिला मधुबनी बिहार, राजेश कुमार गुप्ता पिता मोहन प्रसाद गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम झंझारपुर रेलवे स्टेशन मोहल्ला थाना मघेपुर जिला मधुबनी बिहार को हिरासत में लेकर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।​बैंक अधिकारी बनकर लोगों से एटीएम एवं ओटीपी की जानकारी लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो युवक गिरफ्तार | New India Timesएएसपी मिश्रा का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह रोजाना लगातार लोगों को फोन लगाकर उन्हें झांसा दिया करते थे। दिन भर में वह कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का काम किया करते थे।

एएसपी मिश्रा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

By nit

One thought on “बैंक अधिकारी बनकर लोगों से एटीएम एवं ओटीपी की जानकारी लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो युवक गिरफ्तार”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version