डूंगरिया में अस्पताल के सामने ताश की महफ़िल पर पुलिस की रेड, पांच जुआरी गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अनुविभाग जुन्नारदेव के अंतर्गत डूंगरिया चौकी पुलिस ने अस्पताल के सामने गोंडी बस्ती नामक मोहल्ले में खुलेआम चल रहे ताश के जुए पर कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग खुले में 52 ताश के पत्तों से हार-जीत का खेल खेलकर पैसे का दांव लगा रहे हैं।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अंजना मरावी, प्रधान आरक्षक विजेंद्र बघेल, आरक्षक कमलेश धुर्वे और आरक्षक कृष्ण कुमार वर्मा ने टीम बनाकर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से 1151 रुपए नगद, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त की। पकड़े गए जुआरियों में दिनेश, मुकुंदर, मुकेश और दुर्गेश शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version