कामरेड वेणु पी. नायर का बुरहानपुर में भव्य स्वागत, रेलवे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेशनल रेलवे मज़दूर यूनियन (NRMU) की बुरहानपुर ज़िला इकाई के अध्यक्ष कॉमरेड पुष्पेंद्र कापड़े, सचिव आकाश ठाकुर, कार्यकारी सचिव शकील अहमद सिद्दीकी और कोषाध्यक्ष विनय मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल रेलवे मज़दूर यूनियन के प्रसिद्ध, जुझारू और समर्पित कर्मचारी नेता तथा मध्य रेलवे एवं कोंकण रेलवे के महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जी आज बुधवार, दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पधार रहे हैं। वे दोपहर 2:30 बजे ट्रेन नंबर 15017 डाउन से मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर पहुंचेंगे।

महामंत्री श्री वेणु पी. नायर के आगमन से कर्मचारियों में जोश और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। रेलवे स्टेशन से उनका स्वागत जुलूस के रूप में किया जाएगा, जो होटल ग्रैंड शिवम, लालबाग तुलसी माल तक पहुंचेगा। थोड़े विश्राम के बाद शाम 5:30 बजे वे लालबाग थाने के सामने स्थित मराठा मंगल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर रेलवे कर्मचारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

एनआरएमयू बुरहानपुर इकाई के अध्यक्ष कॉमरेड पुष्पेंद्र कापड़े, सचिव आकाश ठाकुर, कार्यकारी सचिव शकील अहमद सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष विनय मेहता, उपाध्यक्ष प्रवीण निगम, अश्वनी त्रिपाठी, श्री मीणा जी सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य अपने लोकप्रिय नेता कामरेड वेणु पी. नायर के स्वागत के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन को उनके आगमन पर “लाल सलाम” की तर्ज़ पर लाल रंग से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
कार्यक्रम के उपरांत कामरेड वेणु पी. नायर रात में मंगला एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version