Oplus_131072

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट पुलिस की सतर्कता से दीपावली में शांति, हर चौक पर पुलिस तैनात, नहीं हुई कोई लूटपाट या स्नेचिंग की घटना | New India Times

अकोट शहर में दीपावली के अवसर पर जहां बाजारों में खरीदारी को लेकर रौनक दिखाई दे रही है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अकोट पुलिस पूरी तरह सतर्क नज़र आ रही है। थानेदार अमोल माडवे साहब के निर्देशानुसार शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

विगत दिनों से रात के समय हर मोड़ पर नाकाबंदी लगाई गई है, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। अब तक शहर में किसी भी लूटपाट या स्नेचिंग की घटना दर्ज नहीं हुई, जिससे नागरिकों में संतोष और पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।
नागरिकों का कहना है कि इस बार दीपावली पर अकोट पुलिस की तत्परता से उन्हें शांति और सुरक्षा का अनुभव हुआ है। लोग खरीदारी निश्चिंत होकर कर रहे हैं और शहर में माहौल पूर्णतः शांतिपूर्ण बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version