Edited by Asha Rekwar, लखनऊ, NIT;
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िला के बिंदकी ललौली चौराहे पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई, जिससे गुस्साई भीड ने लगभग 6 दर्जन गाडियों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिला बिंदकी क्षेत्र के जिगनी गांव में एक ट्रक ने जीशान खान नामक छात्र को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीशान बिंदकी के नेहरू इंटर कॉलेज में पढता था।
इस परऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बिंदकी विधान सभा अध्यक्ष मेराज अंसारी ने इस घटना को ज़िला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की पूरी तरह लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि 100/200 रूपाए लेने के चक्कर में ओवर लोड ट्रक को निकलवाते हैं। इनके 100/200 रूपाए के चक्कर में नुकसान जनता को जान देकर चुकाना पढ़ता है। ऐसा हादसा कोई पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।
