सर सैयद डे पर अलहाज सैयद फरीद सेठ को “निशान-ए-सर सैयद अवार्ड” से सम्मानित, 9 संस्थाओं ने भी प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सर सैयद डे पर अलहाज सैयद फरीद सेठ को “निशान-ए-सर सैयद अवार्ड” से सम्मानित, 9 संस्थाओं ने भी प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | New India Times

हर्फ़ हर्फ़ आईना सोसाइटी बुरहानपुर और तेहरीम एजुकेशनल सोसायटी बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में सर सैयद डे एवं अवार्ड फंक्शन का आयोजन हुसैन बैंक्विट हॉल, सिंधी बस्ती बायपास, बुरहानपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अलीग अलहाज मोहम्मद आरिफ़ अंसारी साहब (अलीग) ने की।

इस अवसर पर ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (एएमयू) की ओर से अलहाज मोहम्मद आरिफ़ अंसारी साहब और जनाब सैयद ज़िया-उर-रहमान जमाल साहब (मुंबई) ने बुरहानपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति एवं शिक्षा जगत से जुड़े अलहाज सैयद फरीद सेठ साहब को “निशान-ए-सर सैयद अवार्ड” से सम्मानित किया।

साथ ही, हर्फ़ हर्फ़ आईना सोसाइटी सहित कुल 9 संस्थाओं — तेहरीम एजुकेशनल सोसायटी, निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल, दानिश हाई स्कूल चंद्रकला, अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ, आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, यूनिक पब्लिक स्कूल, दारुस्सुरूर एजुकेशन सोसाइटी, और अमर मुद्रण एंड डिजिटल प्रिंटर्स बुरहानपुर — ने समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र (सिपासनामा) प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके अलावा मध्य प्रदेश मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी और उर्दू राब्ता कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष सैयद जूज़र अली तथा प्रसिद्ध शायर शऊर आशना सहित दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने शाल, श्रीफल और बुके भेंट कर सैयद फरीद सेठ साहब (डायरेक्टर, यूनिक पब्लिक स्कूल बुरहानपुर) का स्वागत किया।

कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक समाजसेवियों, पार्षदों एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भाई कॉटनवाला एवं उनकी टीम ने भी सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफ़िज़ मोहम्मद आसिफ़ साहब की तिलावत-ए-कलामे पाक से हुई, इसके बाद शायर आबिद क़ज़लबाश उर्फ़ जानी पहलवान ने बारगाह-ए-रिसालत में नात-ए-पाक पेश की।

मंच पर डॉ. ज़ाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के डायरेक्टर जनाब क़ायिद इस्माइल सुरूरी, डॉ. फरीद क़ाज़ी, डॉ. इमरान ख़ान, डॉ. नदीम सैयद, इंजीनियर सैयद तारिक़ (पुत्र सैयद फरीद सेठ), कांग्रेस के पूर्व पार्षद डॉ. आरिफ़ बागबान, तथा पार्षद फ़हीम हाशमी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत इक़बाल अंसारी, डॉ. जलील बुरहानपुरी, मोहम्मद फ़ारूक़ अंसारी (मोमिन जमात), हाजी मतीन अजमल, अता उल्लाह ख़ान, नईम मैकेनिक, और जमील उद्दीन निज़ाम उद्दीन आदि ने किया। सिपासनामा का वाचन इक़बाल अंसारी “आईना” ने किया।

मुख्य वक्ता सैयद ज़िया-उर-रहमान जमाल साहब (मुंबई) ने लगभग एक घंटे तक सर सैयद तहरीक, हालाते-हाज़िरा और मुस्लिम समाज की मौजूदा स्थिति पर अत्यंत विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया, जिसकी सर्वत्र सराहना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. जलील बुरहानपुरी (बुरहानपुर रत्न) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version