पांच मिनट में दस लाख की रकम ले उडे चोर, बैंक कर्मचारियों को नहीं लगी भनक  | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​पांच मिनट में दस लाख की रकम ले उडे चोर, बैंक कर्मचारियों को नहीं लगी भनक  | New India Timesशहर के पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को साढे बारह बजे के बीच अज्ञात चोर ने कैशियर के केबिन में प्रवेश करते दिनदहाड़े नकद राशि पर हाथ साफ कर दिया जिस के कारण शहर में सनसनी फैल गई है। पहले बैंक के सामने पार्किंग से लोगों को लूटा जाता था लेकिन अब धुलिया में आजाद नगर पुलिस स्टेशन की पारोला रोड  चौकी से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित बैंक से दस लाख रुपये चोरीकी घटना उजागर हुई है।

पांच मिनट में दस लाख की रकम ले उडे चोर, बैंक कर्मचारियों को नहीं लगी भनक

पांच मिनट में दस लाख की रकम ले उडे चोर, बैंक कर्मचारियों को नहीं लगी भनक  | New India Times​शहर के पारोला रोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच में बुधवार को चोर ने पांच मिनट में दस लाख की रकम पर हाथ साफ कर दिया। यह चोरी दिनदहाड़े सबकी आंखों के सामने हुई लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। जब एक ग्रहाक का भुगतान करने के लिए कैश को कैशियर ने देखा तो उसके होश उड़ गए, काउंटर पर रखे ट्रे की नकदी दिखाई नहीं दी, हिसाब लगाया गया तो दस लाख रुपए कम पाए गए। सीसीटीवी के फोटोज की जांच शुरू की गई लेकिन पुलिस के हाथों कोई सुराग़ हाथ नही लगा। आजाद नगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।​पांच मिनट में दस लाख की रकम ले उडे चोर, बैंक कर्मचारियों को नहीं लगी भनक  | New India Timesसूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर सवा बारह बजे के बीच नियमित रूप से कैशियर मधुकर वाघ अपने कक्ष से ग्राहकों से नक़दी प्राप्त और भुगतान कर रहे थे, इस दौरान उनके कक्ष में गार्ड तथा कैश प्यून उनके साथ थे, इन सभी की आंखों में धूल झोंककर अज्ञात व्यक्ति ने कैशियर रूम में अनधिकृत प्रवेश कर टेबल पर रखे हुए दस लाख रुपए उड़ा लिये और 16 सीसीटीवी कैमरे बैंक अधिकारियों और भीड़ भाड़ को अंगूठा बता कर बैंक से फरार होने में कामयाब हो गया। आप को बताते चलें कि इस से पहले भी इसी प्रकार से पंजाब नेशनल बैंक में तीन मरतबा चोरी की घटना घटित हुई है लेकिन फिर भी बैंक में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रखी गई है। हैरतअंगेज बात है कि अज्ञात व्यक्ति ने दिनदहाड़े तीन लोगों के अलावा भीड़ भाड़ में सभी के सामने कैशियर के कमरे में सेंधलगा लगा कर गार्ड दिलीप सोनवणे कैश पियून आनंद सैदाने और रोकपाल की मौजूदगी में चोर ने प्रवेश किया। यह घटना आश्चर्यचकित करने वाली है।  

एक ग्रहाक ने बताया है कि इस चोरी की वारदात में बैंक कर्मचारी के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने बैंक कर्मियों की भी कड़ी जांच करने की बात बताई है। मौके पर सीएसपी हिमत जाधव; आजाद नगर पुलिस स्टेशन प्रभारी निरीक्षक दत्ता पवार ने जायजा लिया लेकिन सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की परछाई नजर आने से पुलिस के सामने अपराधी को पकड़ने की चुनौती आ खडी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version