भोपाल महारैली में सम्मिलित होंगे श्रमजीवी पत्रकार परिषद छपारा के पत्रकार, सदस्यता अभियान और नवीनीकरण कार्य भी हुआ पूर्ण | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT; ​भोपाल महारैली में सम्मिलित होंगे श्रमजीवी पत्रकार परिषद छपारा के पत्रकार, सदस्यता अभियान और नवीनीकरण कार्य भी हुआ पूर्ण | New India Timesश्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश ब्लॉक इकाई छपारा के तत्वाधान में दिनांक 9 जनवरी 2018 दिन मंगलवार को स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें भोपाल महारैली में जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश के आवाहन पर भोपाल में पत्रकारों के हित को लेकर सम्मेलन तथा महारैली का आयोजन किया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने सभी पत्रकारों को भोपाल महारैली में चलने के लिए दिशा निर्देश भी दिए तथा जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों के हित में सदैव श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश निरंतर काम कर रहा है और यह आयोजन मध्य प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व होगा जहां पूरे प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश के अलावा अन्य पत्रकार संगठन भी इस महारैली में शामिल होंगे।

चार पत्रकारों ने ली सदस्यता

इस बैठक में श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश के पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए छपारा नगर के चार पत्रकार साथियों ने आज सदस्यता ग्रहण की। ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने सभी नए साथियों को परिषद में आने के लिए और सदस्यता लेने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

 नवीनीकरण के साथ सदस्यता अभियान भी पूर्ण

इस बैठक में भोपाल महारैली के अलावा श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश के सभी पत्रकार साथियों के ID कार्ड नवीनीकरण के साथ साथ सदस्यता अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई और इसी का प्रतिफल है कि 4 पत्रकार साथियों ने श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस बैठक में श्रमजीवी पत्रकार परिषद ब्लॉक इकाई के संरक्षक डॉक्टर संतोष ठाकुर, कृष्णकांत अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, उमेश चंदेल, सचिव चंद्रशेखर श्रीवात्री, सह सचिव गजेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि प्रदीप जैन और कार्यकारिणी सदस्य रामदयाल ठाकुर, महेंद्र अवधिया, महेश पाटर, आशीष अवधिया, जयदीप ठाकुर, राजेंद्र तिवारी, रामभरोस साहू, तीरेंद्र सोनिक सहित परिषद के सभी पत्रकार सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version