निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर “पानी संस्थान” (मुख्य कार्यालय – अयोध्या) द्वारा किसानों के हित में संचालित CKC परियोजना (Carbon Kisan Connect Project) के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस परियोजना का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना, किसानों को कार्बन क्रेडिट के माध्यम से लाभान्वित करना तथा नई तकनीकों के प्रयोग से खेती को टिकाऊ और लाभदायक बनाना है। रैली का आयोजन गौरा ग्राम पंचायत में किया गया, जिसमें NK एकेडमी के छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ, ग्राम प्रधान श्री रामकुमार सिंह तथा अनेक किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को किया जागरूक—
“स्वस्थ खाओ, स्वस्थ जीवन जियो”,
“भोजन को बर्बाद न होने दो”,
“किसान का मान, अन्न का सम्मान”।
इन नारों के माध्यम से भोजन की बर्बादी रोकने और पौष्टिक आहार अपनाने का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
कार्यक्रम में पानी संस्थान की एरिया कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना सिंह, सभी एल.आर.पी. (Local Resource Person), NK एकेडमी के डायरेक्टर श्री सर्वेश पांडेय, शिक्षक श्री जफरुल्ला, एवं ग्राम प्रधान श्री रामकुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
