नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नवंबर-दिसंबर में होने जा रहे महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। वार्ड-प्रभाग रचना और वोटर्स के नामों के आदान प्रदान समेत तमाम मामले आपत्ति के अधीन है जिनको प्रशासन की ओर से निपटा दिया जाएगा। जलगांव के कई नगर परिषद , नगर पंचायतों में कांग्रेस प्रणीत महाविकास आघाड़ी ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए है। अकेले जामनेर में वोटर लिस्ट को लेकर पांच हजार शिकायते दर्ज करी गई है। सवाल उठाने वालों के तर्क तथ्य सही हो सकते है लेकिन इस प्रयास को करने वाले चमकू तत्वों की छवि में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।

जलगांव में महाविकास आघाड़ी एकनाथ खडसे , सुरेश जैन के आपसी गठबंधन और चुनाव नतीजों के बाद अजीत पवार की भूमिका के भरोसे बैठी है। जामनेर में बीजेपी के ख़िलाफ़ एक सोच है और उस सोच का वोटर भी है लेकिन विपक्ष राजू बोहरा , पारस लालवानी , सुरेश धारीवाल इन धन्ना सेठों के मैदान मे उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सुविधा अनुसार भूमिका स्वीकारने वाले मौका परस्त कलम सिपाही कांग्रेस आघाड़ी में पड़ा पैसों का सुखा देख बीजेपी का रुख कर रहे हैं। बीते तीस साल से विपक्ष मंत्री गिरीश महाजन के मुखालफत मे चुनाव लड़ रहा है लेकिन आज भी उसको ब्लॉक के एक एक बूथ पर खड़े रहने के लिए पार्टी का अपना केडर बेस प्रतिनिधि तक नहीं मिलता है।

इसी बीमारी का इलाज़ करते करते थक चुके विपक्ष के कई बड़े बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए या फिर राजनीत से संन्यास ले चुके हैं। विपक्ष के भीतर स्लीपर सेल की बात भी होती रहती है जिनके तथ्यों को जनता स्लीपर सेल की आर्थिक तरक्की से जोड़कर खोजने लगती है। महाराष्ट्र में सरकार की नीतियों के विरोध में जनमत है लेकिन विपक्ष के लोकल नेताओं में सत्ता से लड़ने का जज्बा जनता से नही बल्कि उस सिस्टम से आता है जिसे हर दल ने अपने अंदर धनबल की शक्ल में विकसित कर रखा है। इस बार जलगांव जिले की किसी भी निकाय इकाई में वन वे नतीजों के आसार नहीं है। जामनेर नगर परिषद में 27/0 यकीनन नहीं होगा बशर्ते बिखरा हुआ विपक्ष एक एक बूथ दुरुस्त कर ले।
मैदान में उतरे समाजवादी :
नगर परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मैदान सजा दिया है। गुड्डू भाई काकर ने रऊफ शेख के आमंत्रण पर जामनेर मे एक बैठक करी है। बैठक में रईस बागवान , अफजल खान , रिजवान जागीरदार , हुसैन सईद कुरैशी , रफीक शाह , फिरोज बेग , जाहिर खान , युनुस मनियार , साबिर शेख मौजूद रहे। तैयब शेख , राजिक शेख , मोहम्मद अकरम , मोहम्मद अमन , रईस शेख , शकील शेख , असलम बेग , हसन शेख समेत सैकड़ों युवकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

