संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
भारतीय सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक समरसता के देवदूत आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण एवं जनजागरण के लिए निकली एकात्म यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नी के शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन किया इसके बाद पादुका पूजन किया। स्वास्ति वाचन तथा शंख ध्वनि के बीच पादुका पूजन एवं यात्रा कलश पूजन किया।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया अपने शीर्ष पर पादुका धारण कर मंच पर पहुंचे।
यहां फूलबाग मैदान पर एकात्म यात्रा का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं धर्माचार्य मौजूद हैं।
