नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र में सभी निकाय चुनाव का प्रोग्राम घोषित किया जाएगा। बिहार के साथ साथ पांच महीने बाद बीजेपी असम की सत्ता से बाहर होने वाली है। वोट चोरी कर के महाराष्ट्र की सत्ता में लौटी बीजेपी के लिए निकाय चुनाव आसान नहीं है। महायुति और महाविकास आघाड़ी ने आदेश जारी कर दिए है कि स्थानीय नेता जिला स्तर पर अपने दम पर पार्टी को आम चुनाव लड़वाए और पार्टी को मजबूत बनाए। दलबदल कानून के पेंच में एकनाथ शिंदे की विकेट किसी भी वक्त गिर सकती है इस लिए देवेन्द्र फडणवीस ने सत्ता में बने रहने के लिए अजीत पवार को साथ रखा है। सूबे में कई ऐसी निगम है जहां अजित पवार की NCP बीजेपी को चुनौती पेश करने की ताकत रखती है।

जलगांव जिला परिषद , जामनेर , पारोला , अमलनेर , चोपड़ा , रावेर नगर परिषद , शेंदुर्णी वरणगाव नगर पंचायत मे अजित पवार की NCP का जनाधार है। जामनेर ब्लॉक अध्यक्ष नाना पाटील ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर पार्टी प्रमुख अजित पवार को बताया है कि जामनेर नगर परिषद और शेंदुर्णी नगर पंचायत चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। मंत्री गिरीश महाजन के गढ़ में अगर अजित पवार की NCP अपने बल पर लड़ती है तो हर वार्ड के समीकरण बदल जाएंगे। धर्म निरपेक्ष विचारधारा को मानने वाले अनेकों उम्मीदवार ऐसे हैं जो NCP(SP) में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। बीजेपी और अजित पवार की पार्टी की विचारधारा बिल्कुल विपरीत होने के कारण किसी पर कोई दबाव काम नही करेगा। जिला परिषद पंचायत समिति के नतीजों के बाद हो सकता है कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए सारे सेक्युलर दल एक साथ सत्ता में शामिल हो जाए।
जैन संगठन की ओर से सहायता :
भारतीय जैन संगठन जलगांव की ओर से बाढ़ पीड़ित सोलापुर धाराशिव परभणी के किसानों के मवेशियों के लिए 8 ट्रक चारा रवाना किया गया है। नंद किशोर सांखला, दीपक चोपड़ा , प्रवीण पारख , चंद्रकांत डागा , सुमित मुनोत , प्रदीप लोढ़ा , कल्पना नाहटा , सारिका जैन , सुहानी सुराणा आदि मान्यवरो की मौजूदगी में ट्रक गंतव्य की ओर रवाना किए गए।

