मिश्रौलिया पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त अभियान में नष्ट किया दो क्विंटल लहन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, इटवा, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

मिश्रौलिया पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त अभियान में नष्ट किया दो क्विंटल लहन | New India Times

थाना मिश्रौलिया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थानाक्षेत्र में करीब दो क्विंटल लहन नष्ट किया। थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तथा विशेष प्रवर्तन दल के कामाख्या राय और आबकारी निरीक्षक इटवा ऋतिक वर्मा की संयुक्त कार्यवाही में 11 अक्टूबर 2025 को शराब की बिक्री एवं निष्कर्षण की रोकथाम हेतु सोनौली, नानकार आदि स्थानों पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान लगभग 200 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। टीम में मो. गफ्फार खान (आबकारी निरीक्षक, प्रवर्तन बस्ती प्रभार बस्ती), हेड कांस्टेबल पंकज दूबे, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल अवधेश, प्रधान आबकारी सिपाही कामाख्या राय, अभिषेक सिंह, शेर अली, मान सिंह, मो. असलम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article