आधुनिक जीवन के संघर्षों के बीच मानसिक स्वास्थ्य बना गंभीर चुनौती, जागरूकता जरूरी: सीएमओ | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आधुनिक जीवन के संघर्षों के बीच मानसिक स्वास्थ्य बना गंभीर चुनौती, जागरूकता जरूरी: सीएमओ | New India Times

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आम जनमानस को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस सीएमओ कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली को हरी झंडी दिखाकर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने रवाना किया। इस अवसर पर एनसीडी कार्यक्रम, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, बुजुर्ग देखभाल कार्यक्रम, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और मिशन शक्ति 0.5 अभियान के अंतर्गत भी आम जनमानस को जागरूक किया गया। रैली में सभी कार्यक्रमों से संबंधित बैनर, पोस्टर और स्लोगन प्रदर्शित किए गए।

रैली को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आम जनमानस को जागरूक करने के लिए यह रैली आयोजित की गई है। मिशन शक्ति 0.5 और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली में शिक्षिका नैन्सी वर्मा, शिवांगी वर्मा और शिक्षक नीरज राठौर के नेतृत्व में मेहता मिलेनियम एवं सृजन इंस्टीट्यूट के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज के आधुनिक जीवन के संघर्षों के बीच एक गंभीर समस्या बनकर उभर रहा है। कोरोना काल के बाद से यह समस्या और भी बढ़ी है। यह किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति-चाहे महिला हो, पुरुष या बच्चा-को प्रभावित कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि इसे समय रहते पहचाना जाए और विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में इसका उपचार कराया जाए। उन्होंने बताया कि समस्याएं तब और भी गंभीर हो जाती हैं जब व्यक्ति किसी भी प्रकार की लत-जैसे शराब, तंबाकू, मादक पदार्थ या अन्य नशीले पदार्थों-का सेवन करता है। बुजुर्गों में भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

सीएमओ ने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने आस-पास के लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने आगे बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और मिशन शक्ति 0.5 अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं, किशोरियों, महिलाओं और वृद्ध माताओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जनपद की सभी सीएचसी, पीएचसी, आशा केंद्रों और उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान एसीएमओ डॉ. एस.पी. मिश्रा, डीप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश द्विवेदी, नोडल एनसीडी डीप्टी सीएमओ डॉ. अमित सिंह, डॉ. राकेश गुप्ता, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला, डीपीएम अनिल यादव, डीसीपीएम कुलदीप सिंह, विजय वर्मा, स्तुति कक्कड़, अतुल पांडेय, देवनंदन श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव और अभिषेक कश्यप सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version