शाहजहांपुर पुलिस की अनोखी पहल, मुखबधिर नागरिकों के लिए लगेंगे QR कोड युक्त बैनर | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर पुलिस की अनोखी पहल, मुखबधिर नागरिकों के लिए लगेंगे QR कोड युक्त बैनर | New India Times

एसपी राजेश द्विवेदी की अनोखी पहल के तहत बोलने और सुनने में असमर्थ (मुखबधिर) नागरिकों की सुविधा के लिए QR कोड युक्त बैनरों की व्यवस्था की गई है। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडे ने जनपद के सभी थानों को ये QR कोड युक्त बैनर प्रेषित किए हैं। इन बैनरों को थानों की हेल्प डेस्क, जनसुनवाई कक्ष या अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक आमजन, विशेषकर मुखबधिर नागरिक, इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय और सम्मान के साथ जोड़ना भी है। मुखबधिर नागरिकों की सुविधा हेतु QR कोड व्यवस्था इस दिशा में एक मानवीय और समावेशी प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक की आवाज-चाहे वह बोल सके या न बोल सके-पुलिस तक समान सम्मान के साथ पहुंचे। जनसुनवाई में मुखबधिर नागरिकों को अपनी बात रखने का एक सरल माध्यम मिलेगा। साथ ही, पुलिस अधिकारियों को उनकी समस्याओं को समझने और उचित निस्तारण करने में भी सुविधा होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version