भदोखर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251008-WA0121.mp4
New India Time’s

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदोखर भदोखरी में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गनीमत रही कि विवाद बढ़ने से पहले ही इटवा पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। जानकारी के अनुसार, भदोखर गांव में गाटा संख्या 20 की एक संयुक्त जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान मारूफ हसन ने उसी जमीन में लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता दिया था, जबकि जमीन का बंटवारा अभी लंबित है। इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष रास्ता खोदवाने के लिए जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गया।

उस समय मौके पर कोई पुलिस बल मौजूद नहीं था, जिससे माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। सूचना पाकर इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें ग्राम प्रधान मारूफ हसन, लड्डन, सगीर और बुधई शामिल हैं।

ग्राम प्रधान मारूफ हसन का कहना है कि मामला अभी न्यायालय में लंबित है और किसी प्रकार का आदेश नहीं आया है। ऐसे में दूसरे पक्ष द्वारा जबरन जेसीबी चलाकर रास्ता खोदना कानून को अपने हाथ में लेने जैसा है, जो न्यायोचित नहीं है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष इटवा श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि गांव में शांति है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version