महरथा गांव में समाजवादी पार्टी की PDA पंचायत, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

महरथा गांव में समाजवादी पार्टी की PDA पंचायत, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

शोहरतगढ़ विधानसभा के महरथा गांव के बंधे पर PDA पंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने किया। पंचायत में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

श्री मिश्रा ने कहा कि शोहरतगढ़ में नदियों पर बने बड़े पुल समाजवादी सरकार की ही देन हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में बंधों की मरम्मत और देखभाल के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की गई थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने शिथिल कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सिंचाई विभाग भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है, और इससे मुक्ति केवल समाजवादी सरकार के गठन के बाद ही मिल सकती है।
बैठक में उपस्थित महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने श्री मणेन्द्र मिश्रा को महरथा गांव के पास हो रहे कटान पर ठोकर निर्माण की मांग के समर्थन में पत्र सौंपा।

इस अवसर पर श्री शकील शाह (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा), राष्ट्रीय सचिव उमेश यादव, शिव रतन निषाद, मंजूर अहमद, संतोष निषाद, रामू राजभर, संजय केवट, कमलेश निषाद, संदीप साहनी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version