शाहजहांपुर में चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस जांच में जुटी, एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस जांच में जुटी, एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण | New India Times

चोरी के शक में एक व्यक्ति की पिटाई से मौत हो गई, मामले की जांच पुलिस कर रही है। थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम खानपुर स्थित नवनिर्मित श्याम वाटिका कॉलोनी में चोरी के संदेह पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति को चौकीदार ने पकड़ा, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही थाना तिलहर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकीदार ने बताया कि रात लगभग 11:30 बजे खटखटाने की आवाज सुनाई दी।

इस पर उसने “चोर-चोर” का शोर मचाया। इसके बाद दो व्यक्ति कॉलोनी की बाउंड्री फांदकर भाग गए, जबकि एक व्यक्ति पकड़ा गया। रात करीब 3:00 बजे उस व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई। पुलिस की सहायता से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ और थाना तिलहर इंस्पेक्टर के साथ मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र की निर्माणाधीन कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हुई है। मौके पर कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड और चौकीदार मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जो बातें बताई जा रही हैं, वे जमीनी स्तर पर मेल नहीं खा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज लिया गया है, शव की पहचान की जा रही है, और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version