विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने जनपद बागपत के बड़ौत स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल में एक्सक्लूसिव न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। यह ओपीडी सेवाएं मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के न्यूरोसर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अजय प्रजापति की मौजूदगी में लॉन्च की गईं। डॉ. अजय प्रजापति हर महीने के पहले और तीसरे सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बड़ौत स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल में प्राइमरी कंसल्टेशन और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. अजय प्रजापति ने बताया कि रीढ़ की समस्याएं जैसे लगातार कमर या गर्दन दर्द, स्लिप डिस्क, स्पाइनल डिफॉर्मिटी और इंजरीज़ आजकल युवाओं और बुजुर्गों दोनों में आम हो गई हैं। इसका मुख्य कारण लाइफस्टाइल में बदलाव, उम्र बढ़ना और समय पर इलाज न मिलना है। अगर इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ किया जाए, तो यह मोबिलिटी, स्वतंत्रता और जीवन की गुणवत्ता पर गंभीर असर डाल सकती हैं।
उन्होंने कहा कि इस ओपीडी की शुरुआत से अब मरीजों को लंबा सफर तय किए बिना एक्सपर्ट कंसल्टेशन, सेकंड ओपिनियन और एडवांस ट्रीटमेंट गाइडेंस मिल सकेगा। डॉ. प्रजापति ने बताया कि यदि लगातार कमर या गर्दन दर्द, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन, कमजोरी, चलने में दिक्कत, या अचानक यूरिन/बॉवेल कंट्रोल खोने जैसे लक्षण दिखें, तो इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर एक्सपर्ट एडवाइस मिलने से सटीक डायग्नोसिस और बेहतर परिणाम मिलते हैं।
इलाज में आमतौर पर फिजियोथेरेपी, दवाएं, लाइफस्टाइल मॉडिफिकेशन और पेन मैनेजमेंट शामिल होते हैं, जबकि कुछ मामलों में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने बताया कि आजकल मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक-असिस्टेड स्पाइन सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों के चलते सर्जरी और भी सुरक्षित, कम दर्दनाक और प्रभावी हो गई है। इनसे छोटे चीरे, कम रक्तस्राव, तेज़ रिकवरी और लंबे समय तक सुधार संभव है।
इस ओपीडी के माध्यम से मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली अब बड़ौत और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके ही शहर में एडवांस ट्रीटमेंट पर एक्सपर्ट कंसल्टेशन उपलब्ध कराएगा। इससे न केवल मरीजों को दिल्ली जाने की परेशानी से राहत मिलेगी, बल्कि प्रारंभिक लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, विकास शर्मा, डॉ. मनीष तोमर, दिव्यांश चावला सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
