वैश्य महासम्मेलन: मध्यप्रदेश ने बुरहानपुर जिला कार्यकारिणी भंग की, डॉ. मनोज अग्रवाल बने संयोजक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वैश्य महासम्मेलन: मध्यप्रदेश ने बुरहानपुर जिला कार्यकारिणी भंग की, डॉ. मनोज अग्रवाल बने संयोजक | New India Times

वैश्य समाज के प्रमुख संगठन वैश्य महासम्मेलन, मध्यप्रदेश ने संगठन को अधिक सक्रिय और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुरहानपुर जिले की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिले में नई कार्यकारिणी के गठन हेतु डॉ. मनोज अग्रवाल (निवासी – हरियाणा भवन, राजपुरा, वार्ड क्रमांक 35, बुरहानपुर) को संयोजक नियुक्त किया गया है।

पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रदेश महामंत्री एवं संगठन प्रभारी श्री रमेश गुप्ता (इंदौर) के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में संपन्न कराई जाएगी। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. मनोज अग्रवाल अपने संगठनात्मक अनुभव, समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता के बल पर जिले में वैश्य महासम्मेलन को नई दिशा देंगे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version